मध्यप्रदेश
तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत जल्द ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
सिंधिया समर्थक जाएंगे निगम मंडल में

भोपाल। सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत जल्द मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। खबरों की माने तो अभी मंत्रिमंडल विस्तार में समय लग सकता है, वहीं चुनाव जीतने वाले सिंधिया समर्थक जल्द ही कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।
दूसरी ओर हारने वाले नेताओं की निगम मंडल में नियुक्ती हो सकती है। बता दें कि कल ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, वीडी शर्मा और सुहास भगत की अहम बैठक हुई थी। जिसमें कई विषयों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि सहमति बनाने के लिए एक दो और बैठकें हो सकती है।