एक महिला समेत दो स्थाई वारन्टी नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर।
जिला पुलिस बल को एक महिला समेत दो स्थाई वारन्टी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। इन नक्सलियों पर पुलिस गश्त पार्टी पर हमला करने का आरोप है। जिले के जांगला थाना का मामला है।
एक महिला समेत दो स्थाई वारन्टी नक्सली गिरफ्तार
बता दें कि आज दंतेवाड़ा में भी नक्सल ऑपरेशन के तहत पुलिस ने सर्चिंग के दौरान 3 नक्सलियों को जगदलपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि आईजी बस्तर विवेकानंद सिन्हा ने की।
उन्होंने कहा कि इन नक्सलियों को जगदलपुर साइबर सेल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। इन सभी को दंतेवाड़ा ले जाया गया है, जहां इनसे पूछताछ की जा रही है। इनके पास से दैनिक उपयोग की वस्तुए भी बरामद हुई हैं। पूछताछ में कुछ अहम खुलासे होने की संभावना है।>