दीनदयाल उपाध्याय नगर में विकास उपाध्याय द्वारा लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे को विजय बनाने का लिया संकल्प
काँग्रेस ने दिया शिक्षा का अधिकार, काँग्रेस ने दिया रोजगार का अधिकार अब काँग्रेस देगी न्यूनतम आय योजना का अधिकार

रायपुर: रायपुर के लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे को जिताने के लिए विधायक विकास उपाध्याय लगा रहे ऐड़ी चोटी का जोर पश्चिम विधानसभा के सभी वार्डो में घूमकर कर रहे है काँग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे का कर रहे प्रचार इसी जनसंपर्क के अन्तर्गत आज पश्चिम विधानसभा के रायपुरा एवं दीनदयाल उपाध्याय नगर में संकल्प दिलाकर प्रमोद दुबे को अधिक मतो से विजय बनाने की अपील किये रायपुरा एवं डीडी नगर में महिला, बुजुर्गो को प्रत्याशी प्रमोद दुबे का पोस्टर रख प्रमोद दुबे को विजय बनाने का संकल्प दिलाया गया।
डीडी नगर में पूर्व पार्षद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्ञानेश शर्मा ने संबोधन करते हुए कहा कि रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी प्रमोद दुबे एक मिलनसार जुझारू एवं कर्मठ कर्मठ सील व्यक्ति है जिससे विधानसभा में हमें विकास उपाध्याय जैसा विधायक मिला है उसी तरह रायपुर लोकसभा में भी हमें प्रमोद दुबे को विजई बनाकर दिल्ली तक पहुंचाना है
प्रमोद दुबे एक मेहनती मिलनसार एवं कर्मठ व्यक्ति है पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आज जिस तरह से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है यह सब आप आम जनता एवं कार्यकर्ताओं के दम पर बनी है कांग्रेस वह पार्टी है जो कहती है सो करती है बीजेपी के राज में आज आम आदमी की कमर तोड़ के रख दी है नोट बंदी जीएसटी से ना जाने कितने युवा आज बेरोजगार हो गए हैं लोगों के पास रोजगार नहीं है विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी एक मध्यम वर्गीय परिवार से है जिन्होंने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की यह वार्ड में पार्षद रहते हुए जनता के हित मे निर्णय लिए एवं वर्तमान में महापौर है
विकास उपाध्याय ने आज पश्चिम विधानसभा में रायपुरा एवं दीनदयाल उपाध्याय नगर में जनसंपर्क कर जनता के बीच में जाकर जनता के साथ रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी प्रमोद दुबे को जिताने के लिए संकल्प लिए एवं लोगों से अपील की है कि लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे को अधिक मतों से विजय बनाएं जिससे दिल्ली में छत्तीसगढ़ का नेतृत्व कर सके आज की संकल्प में जनसंपर्क में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्ञानेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ठाकुर, संदीप तिवारी ,आशीष शर्मा, दिनेश पांडेय ,आम जनता एवं कार्यकर्ता करता भी उपस्थित थे।>