मौसम : बिलासपुर में आसमान साफ, उत्तरी हवाओं से बढ़ी ठंड
न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे से 9.8 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है।

ब्यूरो चीफ : विपुल मिश्रा
बिलासपुर। शीतलहर के कारण बिलासपुर में ठंड बरकरार है। न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे से 9.8 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। उत्तरी हवाओं के प्रवेश से वातावारण में ठंडक महसूस हो रही है। सुबह धूप तो शाम को अलाव का सहारा लिया जा रहा है। आसमान साफ है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी यह स्थिति बनी रहने की संभावना है।
फरवरी के पहले दिन से ही गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। मंगलवार की सुबह शहर में कड़ाके की ठंड पड़ी। धूप खिलने के बाद लोगों को राहत मिली। तोरवा निवासी भाऊ राव येलने का कहना है कि जनवरी पूरा उतार चढ़ाव का महीना था। उम्मीद के मुताबिक ठंड नहीं पड़ी। फरवरी की शुउआत बेहद अच्छी है। टिकरापारा के सन्न्ी केसरी का कहना है कि इस महीने के पहले दिन से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे है।
वहीं अधिकतम तापमान भी 28.3 डिग्री है। हालांकी आज इसमें वृद्धि की संभावना है। मौसम केंद्र रायपुर के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में अंबिकापुर अभी सबसे ठंडा है। जगदलपुर सबसे गर्म है। उत्तरी हवाओं के आने से बिलासपुर संभाग में ठंडी पड़ रही है। आसमान बिल्कुल साफ है। मौसम अभी शुष्क बनेे रहने की संभावना है।
जशपुर में 2.9 डिग्री पारा
कृषि मौसम वेधशाला,कृषि विज्ञान केंद्र डुमरबहार जशपुर से मिली जानकारी के मुताबिक यहां अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस है तो वहीं न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री है। सरगुजा संभाग में इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है। शीतलहर के कारण लोगों को सतर्कता व सावधानी बरने कहा गया है। सेहत का ख्याल रखने स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन भी जारी किया हुआ है