रायपुर में लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाए या नहीं? कल बैठक में होगा तय
कृषि मंत्री चौबे ने कही ये बात

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। बावजूद उसके संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। हालात को देखते हुए अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी दिनों में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है।

राजधानी रायपुर में भी 22 से 28 सितंबर तक लॉकडाउन लागू किया गया है। वहीं, लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं इस बात की चर्चा के लिए कल बैठक बुलाई गई है। इस बात की जानकारी मंत्री रविंद्र चौबे ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि रायपुर की जनता ने लॉकडाउन का पालन किया है।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 102461 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 70955 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 817 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 30689 मरीजों का उपचार जारी है।
बात रायपुर की करें तो राजधानी में कल 891 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही राजधानी में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 31777 हो गई है। इनमें से 13008 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 10367 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। जबकि यहां 387 लोगों की मौत हो चुकी है।
पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा होते ही बीच मे बचे एक दो दिन में बाजार में ऐसी भगदड़ मचती है कि लॉक डाउन के बावजूद संक्रमण में कोई कमी नहीं आती। जैसा अभी हम देख ही रहे हैं। इसलिए हो सके तो पूर्ण लॉक डाउन के स्थान पर नियंत्रित रूप से पूरा बाजार और निर्माण कार्य चालू रखने पर विचार किया जाए।
सुबह 6 से 10 दूध , सब्जी, किराना आदि अत्यावश्यक चीजों की दुकानें और अन्य दुकानें 1से 5 खुलवाने पर विचार किया जाए। इस दौरान बिना मास्क और भीड़ लगाकर पास पास खड़े होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।