गांव में महिलाओं को सिखाया जाएगा खिलौनें बनाना,निशुल्क प्रशिक्षण शुरू
कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगारक्षम करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशिक्षण शुरू हुआ...

कोरबा। एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत एवं मैत्री महिला समिति की सहयोग से आसपास ग्रामों के महिला एवं नवयुवतियों का कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगारक्षम करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें मैत्री महिला समिति की अध्यक्ष निवेदिता बसु ने ग्राम छुरी खुर्द में सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण एवं ग्राम गोपालपुर में बैग एवं सॉफ्ट टाय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। दोनों ट्रेनिंग प्रोग्राम का समयावधि 3 महिने की है, जो की छत्तीसगढ़ उदमिता विकास केंद्र, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए निवेदिता बसु ने ट्रेनिंग प्रोग्राम का सही उपयोग करते हुए सिलाई कढ़ाई एवं बैग, सॉफ्ट टाय बनाने में सभी को महारथ हासिल करने के लिए आग्रह किया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग किट भी प्रदान किया। दोनों प्रशिक्षण एनटीपीसी द्वारा निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर गीता रामप्रसाद, उपाध्यक्षा, मैत्री महिला समिति, ममता मोहंती, उपाध्यक्षा, मैत्री महिला समिति, भबन्ति झा, उपाध्यक्षा, मैत्री महिला समिति, रेखा श्रीवास्तव, उपाध्यक्षा, मैत्री महिला समिति, छत्तीसगढ़ उदमिता विकास केंद्र के प्रशिक्षक एवं नैगम सामाजिक दायित्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।