छत्तीसगढ़
महात्मा गांधी नरेगा के अन्तर्गत 55 करोड 87 लाख रूपये के कार्य स्वीकृत

कोरबा : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत कोरबा जिले की 389 ग्राम पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 में 40 हजार 647 कार्य स्वीकृत हुए हैं। गत दिनांे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 31 जनवरी 2018 तक की स्थिति में पूर्ण कार्यों की संख्या 24 हजार 043 है। वर्तमान में जिले में महात्मा गांधी नरेगा के तहत प्रतिदिन श्रमिक संख्या 23 हजार 739 नियोजित है। नरेगा में मजदूरी पर व्यय 38 करोड़ 84 लाख 13 हजार रूपये एवं सामग्री पर 17 करोड़ तीन लाख रूपये व्यय की गई है। इस तरह जनवरी 2018 तक व्यय राशि 55 करोड़ 87 लाख 81 हजार रूपये शामिल है।>