Nipah Virus : कोरोना के बाद लोगों को डरा रहा निपाह..जानिए कितना खतरनाक है ये वायरस

Must Read

Nipah Virus : भारत अभी कोरोना वायरस के प्रकोप से बाहर निकला ही था कि एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। कोरोना वायरस के छिटपुट मामलों के बीच केरल में एक ऐसा वायरस मिला है, जिसने सबकी चिंता बढ़ा दी है। केरल में कोरोना के बाद अब निपाह वायरस (Nipah Virus ) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :-MP Politics : लाड़ली बहना आवास योजना पर कमलनाथ ने उठाया सवाल,कहा-

केरल में 5 से ज्यादा निपाह वायरस (Nipah Virus ) के केस मिल चुके हैं और सैंकड़ों लोग पीड़ितों के संपर्क में आने के चलते हड़कंप मच गया है। राज्य सरकार ने 24 सितंबर तक शिक्षण संस्थान बंद कर दिए हैं। आइए, जानते हैं आखिर निपाह वायरस कैसे फैलता है और ये चिंता का विषय क्यों बना हुआ है…

जानिए क्या है Nipah Virus ?

निपाह वायरस (Nipah Virus ) जानवरों से इंसानों में फैलने वाला वायरस है। ये खासकर चमगादड़ों से फैलता है। निपाह का पहला मामला 1998 में मलेशिया में सुअर पालने वालों के बीच मिला था। मलेशिया के जिस गांव में इसका पहला मामला मिला, वहीं से इसका नाम ईजाद हुआ।

WHO ने इस वायरस को इबोला, जीका और कोरोना वायरस की श्रेणी में रखा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये महामारी फैलाने की क्षमता रखता है। निपाह वायरस आमतौर पर जानवरों और दूषित खाने से फैलता है, लेकिन हाल ही में देखा गया है कि ये मनुष्य से मनुष्य के बीच सीधे भी फैल सकता है।

Nipah Virus : जानिए क्यों सब जता रहे चिंता?

निपाह (Nipah Virus ) से हर कोई चिंतित इसलिए भी है, क्योंकि इस इस वायरस की उच्च मृत्यु दर है। पीड़ितों की मृत्यु दर 75 फीसद तक आंकी गई है। एक और चिंता की वजह ये है कि इसकी कोई अभी तक वैक्सीन नहीं आई है।

जानिए निपाह वायरस के क्या हैं लक्षण?

निपाह वायरस में पीड़ित को तेज बुखार, उल्टी और सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ता है। मामला ज्यादा बिगड़ने पर पीड़ित के दिमाग पर असर हो सकता है और यहां तक की वो कोमा में भी जा सकता है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles